{"_id":"5f1c49a88ebc3e63a81dcd32","slug":"congress-district-comitte-announced-khalilabad-news-gkp359450561","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील पांडेय कोषाध्यक्ष, अजय सिंह बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील पांडेय कोषाध्यक्ष, अजय सिंह बने महासचिव
विज्ञापन

- जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी शनिवार को घोषित हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पत्रकार वार्ता कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में सुनील पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अजय सिंह को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने बताया कि सुनील कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कन्नौजिया, मोहम्मद नजीर, शांति देवी, दिलशाद अफसर आदि को मनोनीत किया गया है। फूलदेव यादव, अजय सिंह और विजय कुमार शुक्ल महासचिव बने हैं। इसी तरह से परशुराम सिंह सैंथवार, सतीश साहनी, आसिम खान, राजू गौड़, सुखदीप पासवान, विजय विश्वकर्मा, श्रीराम कसेरा, दिनेश बारी को सचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सर्व समाज को समाहित करते हुए यह कार्यकारिणी प्रदेश नेतृत्व ने बनाई है। उन्होंने नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों को स्थान देने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रभारी प्रियंका गांधी का आभार जताया और कहा कि यह कार्यकारिणी दुगने जोश से कार्य करेगी। संगठन को मजबूत करते हुए आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में जिले की सभी सीटें कांग्रेस की झोली में डालने का काम करेगी। नई कार्यकारिणी को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।