फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress candidates for all three assembly seats of sant kabir nagar amarendra from khalilabad shanti devi from dhanghata and rafika from mehdawal

UP Chunav 2022: कांग्रेस ने संतकबीर नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर तय किया प्रत्याशी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Thu, 03 Feb 2022 07:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Feb 2022 07:35 PM IST
सार

कांग्रेस ने धनघटा विधानसभा सुरक्षित सीट से कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शांति देवी को प्रत्याशी बनाया है। शांति देवी वर्तमान में कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष भी है।

विज्ञापन
congress candidates for all three assembly seats of sant kabir nagar amarendra from khalilabad shanti devi from dhanghata and rafika from mehdawal
रफीका खातून (दाएं), और शांति देवी (मध्य) डॉ.अमरेंद्र भूषण पांडेय (दाएं) - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुधवार देर रात कांग्रेस ने संतकबीरनगर जनपद के तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया। मेंहदावल और धनघटा में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, तो खलीलाबाद में युवा नेता पर दांव लगाया है। इसके साथ ही पूर्व में खलीलाबाद विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी का टिकट काटकर उनकी जगह युवा प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने से कार्यकर्ताओं में खुशी जताई।

विज्ञापन


खलीलाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता डॉक्टर अमरेंद्र भूषण पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। शहर के उसका कला मटिहना के रहने वाले डॉ. अमरेंद्र भूषण के पास कई शैक्षणिक संस्थान है। वे पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से जुड़े हैं। तीन दिन पूर्व कांग्रेस ने पूर्व विधायक अफसर यू अहमद की पत्नी सबीहा खातून को खलीलाबाद सीट प्रत्याशी बनाया था। 
विज्ञापन


बुधवार की देर रात दूसरी सूची जारी हुई। जिसमें सबीहा खातून का टिकट काटकर डॉक्टर अमरेंद्र भूषण पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया। इसी तरह से मेंहदावल विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव परवेज खान की पत्नी रफीका खातून को प्रत्याशी बनाया गया है। वह धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सिकरी गांव की निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने धनघटा विधानसभा सुरक्षित सीट से कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शांति देवी को प्रत्याशी बनाया है। शांति देवी वर्तमान में कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष भी है। वह पीसीसी सदस्य भी है। वह वर्तमान में कटबंध की प्रधान भी है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने बताया कि तीनों विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित हो गए है। कार्यकर्ता पूरे मन से प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed