फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress begins preparation of local body election

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

Sat, 28 Oct 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
congress begins preparation of local body election
कांग्रेस कार्यालय पर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष परवेज खान की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन पर चर्चा की गई। पदाधिकारियो ने निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग की।  
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव पूरी गंभीरता से लड़ रही है। पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी व कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले सभी लोग पार्टी के द्वारा जो भी प्रत्याशी घोषित होगा उसको जिताने का कार्य करेंगे। कहा कि भाजपा और उसके नेता पूरे देश में सामाजिक और आर्थिक अराजकता फैलाए हुए है।
विज्ञापन


ऐसे परिदृश्य में कांग्रेस के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सभी नगर क्षेत्रों में व्यापारी वर्ग की बहुलता है और यही वर्ग किसानों, बेरोजगारों के साथ सबसे ज्यादा पीड़ित है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद, मगहर, हरिहरपुर और मेंहदावल के नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। पदाधिकारियों ने एक सुर में निष्ठावान कार्यकर्ता को निकाय चुनाव लड़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, आलोक यादव, जवाहरलाल दुबे, अजय सिंह, मृत्युंजय चौबे, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, दयाशंकर गुप्त, सुनील पांडेय, अंबिका राय, संजय चौरसिया, नूरूल होदा, फूलदेव यादव, अनिल राय, कृष्ण कुमार, संजय तिवारी, अफरोज अहमद, ओमहरी सिंह, रामजियावन, आसिफ खान, शाह आलम, राजेश यादव, सुरेश, गब्बू लाल, रामहर्ष चौरसिया, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed