{"_id":"65cd2126d740ecc66301cbd5","slug":"compressed-biogas-plant-will-be-established-in-parjudih-with-rs-200-crores-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109789-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परजूडीह में 200 करोड़ से स्थापित होगा कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परजूडीह में 200 करोड़ से स्थापित होगा कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट
Thu, 15 Feb 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
- डीएम ने जमीन का चिह्नांकन कराया
- नवीकरणीय उर्जा विकास अभिकरण को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के परजूडीह में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन हो गया है। इस पर कुल 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन के निर्देश पर डीएम ने नवीकरणीय उर्जा विकास अभिकरण को पत्र भेज दिया है। उम्मीद है कि इसी माह इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार के जरिए चल रहे उत्तर प्रदेश राज्य जैव उर्जा नीति के अंतर्गत जिले में कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना के लिए राजस्व विभाग से जमीन का चिह्नांकन कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 10 टन की क्षमता के संयंत्र की स्थापना के लिए 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता थी। लेकिन 20 टन की क्षमता के संयंत्र की स्थापना के लिए 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा रही है।
इसके अलावा अतिरिक्त भूमि पर निराश्रित गोवंश के लिए गो-आश्रय स्थल व चारागाह बनाया जा सकता है। जमीन परजूडीह में उपलब्ध है। जो प्लांट और निराश्रित गोवंश के लिए उपयुक्त है। डीएम ने बताया कि जमीन का प्रस्ताव बनाकर नवीकरणीय उर्जा विकास अभिकरण विभाग को भेज दिया गया है। इस संयत्र की स्थापना में कुल 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी स्थापना से जिले के लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। उम्मीद है कि इसी माह इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।