फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complaint to DM about demolition of boundary wall without notice

Sant Kabir Nagar News: बिना नोटिस चहारदीवारी ढहाने की डीएम से शिकायत

Thu, 06 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Complaint to DM about demolition of boundary wall without notice
डीएम से ​शिकायत करने पहुंचे लोग। 
संतकबीरनगर। उसरा शहीद में बुधवार को मदरसा इस्लामिया के नाम से स्थापित निजी विद्यालय की चहारदीवारी तोड़ने से नाराज स्कूल प्रबंधक के साथ राजनीतिक दलों के नोताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात की और एसडीएम सदर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई। इस मामले में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी से जांचे कराए जाने का आश्वासन दिया। मदरसा इस्लामिया प्राइमरी विद्यालय के प्रबंधक मारूफ अहमद, पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली, सपा नेता मोहम्मद अहमद, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर, सपा अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष सैय्यद फिरोज अशरफ ने कहाकि प्रशासनिक अधिकारियों ने न तो कोई सूचना दी और न ही कोई नोटिस दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अफसर यू अहमद ने कहा इस्लामिया प्राइमरी स्कूल विगत 65-70 वर्षों से अनवरत चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल भवन काफी पुरानी व जीर्ण-शीर्ण हो गई थी। इसलिए कुछ भाग को गिरवाकर उसे बनवाया जा रहा था तो तहसील कर्मी उसे जबरन रोक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed