फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Compensation and breaker of encroachment on speed of Ram Janaki Marg

Sant Kabir Nagar News: राम जानकी मार्ग की गति पर मुआवजे और अतिक्रमण का ब्रेकर

Fri, 21 Jun 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Compensation and breaker of encroachment on speed of Ram Janaki Marg
- धनघटा क्षेत्र में रामपुर बारहकोनी से बसवारी गांव तक 35 किलोमीटर बननी है सड़क
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। राम जानकी मार्ग के निर्माण कार्य पर मुआवजे और अतिक्रमण का ब्रेक लग गया। उचित मुआवजा न मिलने से कई स्थानों पर किसानों ने निर्माण कार्य को रोक रखा है। अतिक्रमण हटाने में स्थानीय प्रशासन नाकाम है।

धनघटा क्षेत्र के रामपुर बारहकोनी से बसवारी गांव का 35 किलोमीटर की दूरी में राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य 134.91 करोड़ की लागत से मई में पूर्ण होना था। कार्यदाई संस्था एनएचएआई ने जनवरी 2023 से रामपुर बारहकोनी से निर्माण कार्य शुरू किया। दो किलोमीटर आगे जाने के बाद निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया। परसा गांव के किसान सर्किल रेट पर मुआवजा राशि की मांग करते हुए निर्माण कार्य को रोक दिए। करीब दो महीने तक निर्माण कर रुका रहा।
विज्ञापन

प्रशासन ने किसानों से मान-मनौव्वल बात की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उसके बाद करीब दो किलोमीटर निर्माण कार्य को रोक कर कार्यदाई संस्था के लोग आगे बढ़कर कार्य करते रहे। करीब आठ किलोमीटर आगे आने के बाद मड़पौना गांव के लोग भी उचित मुआवजे की मांग को लेकर कार्य ठप करा दिए। यहां भी निर्माण कार्य को छोड़कर आगे बढ़कर निर्माण कराया जाने लगा। उसके बाद हैंसर बाजार में मुआवजे की बात तो नहीं आई लेकिन सड़क के किनारे स्थित मकान को तोड़वाने में कार्यदाई संस्था के लोग नाकाम हो गए। यहां भी निर्माण कार्य रुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिरसी के पास खाजो गांव के पास सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सड़क के निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रवैया अपनाया है। लोगों में शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद बढ़ गई है।


जिन किसानों को मुआवजा राशि लोकसभा चुनाव की वजह से नहीं दी जा सकी थी। उन्हें अब मुआवजा राशि वितरित की जा रही है। धनघटा, हैंसर बाजार, सिरसी, लोहरैया आदि जगह पर जो लोग अतिक्रमण किए हुए हैं उनके घरों पर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस चस्पा किया गया है। यदि दो दिनों के भीतर लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटा लेते हैं तो अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed