{"_id":"66e87fef3bc476bcd70f4174","slug":"committee-will-examine-the-reality-of-making-aadhaar-in-banks-and-post-offices-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120837-2024-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड: संत कबीर नगर DM ने बनाई कमेटी- 'परखेगी' हकीकत, जन सामान्य को न हो दिक्कत; दूर कराएगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड: संत कबीर नगर DM ने बनाई कमेटी- 'परखेगी' हकीकत, जन सामान्य को न हो दिक्कत; दूर कराएगी परेशानी
Tue, 17 Sep 2024 12:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:35 PM IST
सार
आधार बनवाने व संशोधन कराने के लिए जन सामान्य को काफी कठिनाई हो रही है। कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर आधार बनवाने के लिए वहां मौजूद कर्मचारी मनमाने ढंग से रुपये वसूल रहे हैं। शिकायत पर डीएम ने कमेटी गठित की है। ये जन सामान्य को होने वाली परेशानी परखेंगे। इसके समाधान में सहयोग करेंगे। डीएम के इस पहल से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जनपद में आधार कार्ड बनान में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। लोगों को ज्यादा सहूलियत मिल सके इसके लिए डीएम ने कमेटी गठित की है। यह कमेटी बैंकों और डाकघरों में बनने वाले आधार की हकीकत जानेगी। कमेटी की जांच में जो अवरोध प्रकाश में आएगा उसे दूर कराकर आधार बनने की राह को आसान किया जाएगा।
विज्ञापन
क्या आधार कार्ड में पता बदलवाने की कोई लिमिट है?
- फोटो : istock
आधार बनवाने व संशोधन कराने के लिए जन सामान्य को काफी कठिनाई हो रही है। कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। आधार बनाने वाले बैंक एवं डाकघरों में इतनी लंबी लाइन लग रही है कि लोग वहां जाने की हिम्मत नहीं उठा पा रहे हैं। कुछ स्थानों पर आधार बनवाने के लिए वहां मौजूद कर्मचारी मनमाने ढंग से रुपये वसूल रहे हैं।
बैंक व डाकघर में कई जगह मशीन खराब होने की जानकारी देकर लोगों को वापस कर दिया जाता है। इसकी वजह से दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है, और कई-कई दिन इसके लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं।

कितनी बार बदला जा सकते हैं आधार में पता? यहां जानें
- फोटो : Adobe Stock
आधार की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जांच कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है।
जो बैंक, डाकघर व अन्य स्थान जहां आधार बन रहा है, वहां जाकर समस्या जानने का काम करेगी। साथ ही आधार बनने में आ रही कठिनाई को दूर कराया जाएगा। ताकि लोगों का आसानी से आधार बन सके और उन्हें अपना आधार बनवाने, संशोधन कराने अथवा अन्य किसी की सुधार के लिए दौड़ना न पड़े।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कुछ समय से आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने में लोगों को हो रही समस्या की खबरें सामने आ रही थीं। समस्या के निराकरण के लिए जांच कमेटी का गठन किया जा रहा है। जो यह जानने का काम करेगी कि आधार बनवाने, संशोधन कराने में कहां समस्या आ रही है। इससे प्राथमिकता के आधार बनवाने में आ रही समस्या को दूर कराया जाएगा, जिससे आधार बनवाने के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े।