फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   commissioner warned to disturbing elements

चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों की खैर नहीं: मंडलायुक्त

Sat, 18 Nov 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
commissioner warned to disturbing elements
डाक बगले पर पत्रकारों से बातचीत करते कमिश्नर और डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों में तेजी आ गई है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए कहल-कांटे दुरुस्त किए जा रहे हैं। शनिवार को मंडलायुक्त दिनेश सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपंन कराने के लिए सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई। किसी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन


डीएम और एसपी को मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वहां आयोग की तरफ से निर्धारित व्यवस्थाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि संतकबीरनगर में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मेंहदावल, हरिहरपुर और मगहर में 26 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। इस दिशा में गठित उड़नदस्ता टीमें भी लगातार भ्रमणशील हैं। 
विज्ञापन


डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि जिले के चारों निकायों में 76000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल 33 मतदान केंद्र और 96 बूथ बनाए गए है। इनमें 13 केंद्र और 37 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। जबकि 13 केंद्र और 45 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मतदान केंद्र और 12 मतदेय स्थल अतिसंवेदशील प्लस की श्रेणी में रखे गए है। 13 जोनल मजिस्ट्रेट,16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और अन्य सभी केंद्रों पर कैमरे की व्यवस्था की गई है। सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के पास भी वीडियो कैमरा उपलब्ध रहेगा।

मंडलायुक्त के निर्देश के क्रम में सभी एसडीएम, तहसीलदार, अपर तहसीलदार और नायब तहसील की अतिरिक्त टीमें बना कर काम लिया जाएगा। हरिहरपुर,मेंहदावल और मगहर के सभी बूथों पर एसडीएम-सीओ के अलावा डीएम और एसपी भी वहां भ्रमशील रहेंगे। हरिहरपुर में बूथों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की व्यवस्था की जा रही है। शेष जगह की व्यवस्था देख ली गई है। 

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मतदान में 139 सब इंस्पेक्टर, 48 हेड कांस्टेबल, 530 कांस्टेबल, 573 होमगार्ड और एक कंपनी पीएसी के जवानों की डियूटी लगाई गई है। इसके अलावा डीआईजी के स्तर से दो प्लालूट अर्द्धसैनिक बल दिए जा रहे हैं। इनकी ड्यूटी बूथ पर नहीं लगाई जाएगी।

23 बैरियर क्रियाशील हैं। पांच जोनल, 16 सेक्टर पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं। अभी तक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें खलीलाबाद में दो, मगहर में एक और मेंहदावल में दो मुकदमे लिखे गए है।

15 अवैध शस्त्र,19 कारतूस, 3670 लीटर कच्ची शराब की बरामद की गई है और अवैध शराब में 129 लोग जेल भेजे गए हैं। 151 में 224 व्यक्तियों को जेल भेजा गया है। जबकि 3285 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालानी रिपोर्ट भेजी गई है। 943 लोग पाबंद किए जा चुके हैं।


209 व्यक्तियों को गैर जमानती वारंट में जेल भेजा गया है। 12 लोगों पर गैगेस्टर एक्ट के मुकदमें दर्ज हुए हैं और नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 32 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है। एक पुरस्कार घोषित अपराधी पकड़ा गया। 877 लाइसेंसी असलहे जमा कराए जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed