फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   commisnor inspect diffrent places

कमिश्नर ने आक्सीजन प्लांट व गोशाला का निरीक्षण किया

Fri, 25 Jun 2021 06:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
commisnor inspect diffrent places
जिगिना में गौशाला का निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : KHALILABAD
कमिश्नर ने आक्सीजन प्लांट व गोशाला का निरीक्षण किया
विज्ञापन

- नाथनगर के तरयापार जेएसवाई सेंटर का हाल देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कमिश्नर बस्ती मंडल अनिल कुमार सागर ने शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में बने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मड़या और जिगिना में बने पशु आश्रय केंद्रों का हाल जाना। उन्होंने नाथनगर ब्लॉक के तरयापार में जेएसवाई सेंटर के बारे में भी जानकारी हासिल की।
जिला अस्पताल के आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर अनिल कुुमार सागर ने कहा कि आक्सीजन प्लांट लगने से अब आक्सीजन की कमी नहीं होगी। इस प्लांट के जरिए इमरजेंसी, आईसीयू वार्ड, एमसीएच विंग और पीकू वार्ड को पाइपलाइन के सहारे आक्सीजन मिलेगा। उन्होंने सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व उन्होंने मड़या में स्थित गोशाला केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर पशुओं के रखरखाव की जानकारी ली और किसी प्रकार की कमी न आने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार कमिश्नर ने नाथनगर ब्लॉक के जेएसवाई सेंटर तरयापार का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ से तीसरी लहर व डेल्टा वायरस से निपटने संबंधित जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के बारे में जानकारी हासिल की। कमिश्नर ने जेएसवाई केंद्र पर प्रसव स्थिति, उपचार के बारे में अवगत हुए। इस मौके पर डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीडीओ अतुल मिश्र, एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। कांटे प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत जिगिना में बने गोशाला का कमिश्नर ने निरीक्षण किया। जानवरों की संख्या के बारे में पूछताछ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed