फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   combine government will become in 2017 election says dr. ayub

‘प्रदेश में बनेगी मिली-जुली सरकार’ 

Tue, 09 Aug 2016 11:49 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूराे
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 09 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
combine government will become in 2017 election says dr. ayub
विकास खंड खलीलाबाद के देवा में आयोजित पीस पार्टी की बैठक को संबोधित करते सदर विधायक डॉक्टर मोहम्मद अयूब खां। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व खलीलाबाद सदर विधायक डॉ. मोहम्मद अयूब ने कहा कि समाज का सबसे कमजोर वर्ग दलित है। आजादी के बाद किसी भी सरकार ने इस वर्ग को हिस्सेदारी नहीं दी।
विज्ञापन


यही नहीं धोबी, पासी, बेल्दार, कुर्मी, केवट, तेली  सहित 17 जातियों का उत्थान आज तक नहीं हुआ है और सत्ता में बैठे नेताओं ने कभी भी इस मामले को लोेकसभा व विधानसभा में नहीं उठाया। संकेत दिया कि इस बार विधान सभा चुनाव के बाद प्रदेश में मिली जुली सरकार बनने की संभावना है। वे खलीलाबाद विधान सभा के ग्राम देवापार में पार्टी द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के मूल निवासियों का शोषण हो रहा था इसलिए उन्हें राजनीति में आना पड़ा। उनका हक दिलाने के लिए पीस पार्टी संघर्ष करेगी। बड़े पदों पर बैठे ऊंची जाति के लोग दलितों को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। जबकि दलितों के ही वोट से प्रदेश व देश की सत्ता का भविष्य तय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की सरकार बनाने में मुसलमानों ने भी अपना योगदान दिया है। कहा कि पिछड़ी जाति, दलित, मुसलमान कहीं आगेे नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इन जातियों के लिए कुछ भी नहीं किया है। पिछड़ों का अधिकार मिलने पर ही गांव में विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीस पार्टी मनुवादियों का विरोध करके देश को बांटने वाली सियासत को सबक सिखाएगी। 


कहा कि यदि पीस पार्टी को प्रदेश सरकार में जगह मिली तो सबसे पहले खलीलाबाद सुगर मिल शुरू कराया जाएगा। इससे किसानों को राहत मिलेगी। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने किया। इस अवसर पर कृष्ण चंद्र चौधरी, शैलेन्द्र कुमार चौधरी, अरविंद कुमार चौधरी, रामशिव प्रधान, संजय चौधरी, अमरपाल चौधरी, गंगाराम चौधरी, महफूज अंसारी, राजेश चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed