{"_id":"65fb225ae701cf9c210ae0ea","slug":"colleges-busy-in-completing-exams-and-courses-from-april-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111647-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अप्रैल से परीक्षा, कोर्स पूरा कराने में जुटे महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अप्रैल से परीक्षा, कोर्स पूरा कराने में जुटे महाविद्यालय
Wed, 20 Mar 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
- लोकसभा चुनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा अप्रैल माह में होनी है। इसके लिए महाविद्यालय कोर्स को पूरा कराने में जुटा है, ताकि समय से परीक्षा शुरू कराई जा सके।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अप्रैल में प्रस्तावित की गई है। इसको लेकर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों से जल्द से जल्द कोर्स को पूरा कराने को कहा है। इसमें स्नातक व परास्तक स्तर पर जो भी कोर्स अधूरे हैं उसे हर हाल में मार्च में पूरा करा लेने को कहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है मई में चुनाव है। ऐसे में अप्रैल माह में परीक्षा करा ली जाएगी ताकि चुनाव के समय कोई परेशानी न हो। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों से कोर्स को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय परीक्षा में जिले में 44 केंद्र बनाए जाते हैं और करीब 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होते हैं।
स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर के संस्थागत, बैक पेपर, अंक सुधार परीक्षा लोकसभा चुनाव को देखते हुए अप्रैल में प्रस्तावित किया गया है। इसलिए सभी महाविद्यालय जल्द से जल्द कोर्स को पूरा कर दें। जिससे की परीक्षा अप्रैल माह में कराई जा सकें। - प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य, एचआरपीजी कॉलेज