फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cold knocked with fog, maximum mercury dropped by two degrees

Sant Kabir Nagar News: कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, दो डिग्री गिरा अधिकतम पारा

Fri, 15 Nov 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 15 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cold knocked with fog, maximum mercury dropped by two degrees
- पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन

- सुबह के समय हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों गति रही धीमी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोहरे के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम में नरमी की वजह से पारा दो डिग्री तक गिर गया है। शुक्रवार की सुबह अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। ऐसे में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। बाजार में ऊनी कपड़ों की डिमांड भी बढ़ गई है।

तीन दिनों से कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। इस बीच शुक्रवार को पछुआ हवा चलने लगी, जिससे ठंड बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ रहा है। तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे के कारण सुबह के समय हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। दूसरी तरफ बाजार में ऊनी कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इससे दुकानदारों को अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानदार चंद्र प्रकाश, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि ऊनी कपड़े खरीदने के लिए ग्राहक आने लगे हैं।
विज्ञापन


मौसम में नरमी दिख रही है। अगले सप्ताह से कोहरा और घना होगा और ठंड में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में लोगाें को सतर्क रहने की जरूरत है।
- अमरनाथ मिश्र,
मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article