{"_id":"69289d1543c36ac12d020904","slug":"cold-is-drying-the-respiratory-tract-children-are-troubled-by-cold-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141923-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सांस की नली को सुखा रही ठंड, सर्दी से बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सांस की नली को सुखा रही ठंड, सर्दी से बच्चे परेशान
Fri, 28 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे की जांच करते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम बदलने के साथ ही तापमान में कमी आ रही है। खासतौर से रात और सुबह मौसम ज्यादा सर्द रह रहा है। ठंडी हवा भी चल रही है।
यह ठंडी हवा बच्चों की श्वास नली को सुखा रही है। बच्चे सर्दी से बीमार हो रहे हैं। श्वास नली में समस्या से संबंधित रोजाना औसतन 50 से अधिक बच्चों को लेकर अभिभावक जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
चिकित्सकों ने बताया कि तापमान में गिरावट और ठंडी हवा बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। थोड़ी सी लापरवाही बच्चों को बीमार बना रही है। ठंडी हवा से श्वास नली सूख रही है, जिससे खांसी, बलगम व सांस लेने में दिक्कत हो रही है। चिकित्सकों ने सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि ठंड में बच्चों के प्रति सतर्कता बरतनी होगी। उन्हें ठंड से बचाना होगा। सिर में टोपी और ऊनी वस्त्र जरूर पहनाएं। जहां तक हो गुनगुना पानी ही पिलाएं।
विज्ञापन
कोई भी ठंडी चीज बच्चे को न खिलाएं। बच्चों के अभिभावकों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों में किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। बिना चिकित्सक की सलाह के बच्चों को दवा नहीं देनी चाहिए।