फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cold inreased

Sant Kabir Nagar News: ठंड से कांपे लोग, पछुआ हवा से गलन बढ़ी, मुसीबत में गरीब

Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
cold inreased
ठंड से बचने के लिए शहर में आलाव सेकते लोग।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

-दिन में निकली धूप तो ठंड से मिली थोड़ी राहत,
शाम ढलते ही दिखा ठंड का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले चार दिनों से ठंड का व्यापक असर है। सोमवार को सुबह काफी ठंड रही। इसके साथ ही पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दी है। इसके कारण लोग सुबह घरों में कैद रहे। ठंड के चलते मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। लोग अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे। चाय की दुकानों पर भी लोग चाय की चुस्की लेते रहे। कस्बे की दुकानें काफी देर से खुली। पशु-पक्षी भी परेशान रहे। हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद सूर्य के दर्शन हुए तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। जो लोग सुबह सैर-सपाटे के लिए निकलते रहे, वे सुबह घरों से नहीं निकले। इससे सुबह 10 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

आजाद चौक पर दिहाड़ी मजदूरों को सांसत झेलनी पड़ी। ठंड से लोग कांपते नजर आए। दुकानें भी देर से खुली। हालांकि, 11 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और सूर्य दिखाई दिए तो लोगों को ठंड से राहत मिली। इस दौरान लोगों ने घर की छतों पर पहुंचकर धूप का आनंद लिया। बच्चे भी खेलकूद में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारी करते लोग दिखे। शाम होते ही फिर ठंड का असर दिखा और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
गरीब तबके की परेशानी बढ़ी
शहर से लेकर गांव तक गरीब तबके के लोगों की ठंड से परेशानी बढ़ गई है। जिनके पास ठंड से बचाव के लिए ऊनी कपड़े नहीं हैं, वे अलाव जलाकर किसी तरह दिन गुजार रहे हैं। उनकी रात करवट बदलते हुए गुजर रही है। हालांकि, अब प्रशासन ने कंबल वितरण कराना शुरू किया है।

पालिका प्रशासन का दावा, 37 स्थानों पर जलवाए जा रहे अलाव
नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि ठंड से बचाने के लिए शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में 37 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। रैन बसेरे सक्रिय हैं। यहां लोगों के रहने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed