{"_id":"678fe6138a1bafc6a7047054","slug":"cold-increased-the-difficultyschools-up-to-class-8-closed-today-and-tomorrow-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127402-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ठंड ने बढ़ाई मुश्किल... आठवीं तक के स्कूल आज और कल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ठंड ने बढ़ाई मुश्किल... आठवीं तक के स्कूल आज और कल बंद
Tue, 21 Jan 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कोहरे के चलते दो दिनों से ठंड बढ़ी है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। कोहरे के चलते जहां वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, वहीं दृश्यता 40 मीटर तक होने से सफर में परेशानी हो रही है।
बदली छाई रहने से ठंड बढ़ गई है। शाम में गलन और ठंड के चलते लोग अलाव तापते रहे। वहीं डीएम ने दो द विद्यालय बंद रखने का निर्देश दिया है।
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दो दिनों से कोहरा पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह काफी घना कोहरा रहा, जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
वाहन चालक एक-दूसरे के पीछे वाहन लगाकर चलने को मजबूर हुए। सुबह दस बजे के बाद कोहरा कम हुआ तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। वहीं कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर बीएसए अमित कुमार सिंह ने 22 और 23 जनवरी को कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में शैक्षिक कार्य स्थगित कर दिया है।