फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cold increased

Sant Kabir Nagar News: गलन से कांपे लोग, कोहरे ने रोकी रफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
cold increased
फोटो सहित
विज्ञापन

दिनभर नहीं हुए सूर्य के दर्शन, सर्द हवा ने बढ़ाई मुसीबत
न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को कड़ाके की ठंड और गलन से लोग कांप गए। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए तो सर्द हवाओं ने मुसीबत बढ़ा दी। इसके चलते गरीबों व दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। लोग अलाव की सहारे दिन काटते रहे। इसके साथ ही कोहरे के चलते ट्रेनों व बस का सफर मुश्किल भरा रहा। कई ट्रेनें लेट से चलीं। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान में गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड गरीब व मजदूरों के लिए संकट बन गई है। पालिका प्रशासन ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया, लेकिन कई स्थानों पर अलाव जलते नहीं दिखे।
सुबह के समय घने कोहरे के चलते बरौनी से बांद्रा जाने वाली अप अवध एक्सप्रेस निरस्त हो गई, जबकि वैशाली एक्सप्रेस एक घंटा देर से चली। इसके साथ ही बठिंडा से गोरखपुर आने वाली डाउन गोरखधाम एक्सप्रेस 11 घंटे देर से चल रही है। इस ट्रेन को सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर खलीलाबाद पहुंचना था, लेकिन देर शाम पहुंची। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बसों का सफर भी मुश्किल भरा रहा। लखनऊ से खलीलाबाद जो बसें पांच घंटे में पहुुंचती रहीं वे आठ घंटे से ज्यादा के समय में पहुंची।
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर खुले में बसों का इंतजार करते मिले सुरेंद्र प्रसाद, राम पाल आदि ने कहा कि दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इससे ठंड के बीच बसों का इंतजार करना पड़ा। सुबह और शाम को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दिन में भी जो लोग निकले वे भी जहां अलाव जलता दिखा, वहीं ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ेगी तो अन्य स्थानों पर भी अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed