Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cold and fog increased the difficulty...speed stopped on the highway

Sant Kabir Nagar News: ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल...हाईवे पर थमी रफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cold and fog increased the difficulty...speed stopped on the highway
कलक्ट्रेट के समीप सुबह में पड़ा रहा कोहरा।
संतकबीरनगर। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कोहरे के साथ ठंड के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कंपकंपा देने वाली ठंड से लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। अस्पतालों में भी भीड़ कम रही। दिन में सूर्य के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह कोहरा की असर देखने को मिला था, लेकिन दिन में धूप निकली थी, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर कोहरे और ठंड का असर दिखा। सुबह के समय घना कोहरा होने से वाहनाें की रफ्तार थम गई। वाहन रेंगते हुए चले। वहीं सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इससे ठंड से लोग कांपते नजर आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की भीड़ काफी कम रही। ठंड के चलते लोग परेशान नजर आए। जो लोग घरों से बाहर निकले वह अलाव जलता देख ठंड से बचने के प्रयास करते नजर आए। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed