फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Codeine cough syrup: Shopkeepers were shocked by the action, the medicine was removed.

कोडीन कफ सिरप : कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप, हटाई दवा

Fri, 12 Dec 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Codeine cough syrup: Shopkeepers were shocked by the action, the medicine was removed.
संतकबीरनगर। जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप बेचना दो दुकानदारों पर भारी पड़ गया। उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। इन मेडिकल स्टोरों से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कोडिवा सिरप 4520 शीशी और 6056 प्रोक्सविन स्पास कैप्सूल बरामद किया गया था। औषधि विभाग की कार्रवाई से अन्य दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने छापेमारी के बाद से ही प्रतिबंधित कफ सिरप को हटा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि औषधि निरीक्षक प्रीति सिंह 13 नवंबर को कल्पना पत्नी संतोष कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान संकल्प मेडिकल स्टोर गोला बाजार का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय बिल की जांच की गई। मेडिकल प्रतिष्ठान पर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कोडिवा सिरप कुल 4520 शीशी और 6056 प्रोक्सविन स्पास कैप्सूल बरामद किया। उसको सील करके फर्म प्रोपराइटर को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

फर्म संचालक दवाओं के क्रय विक्रय के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकीं। जिसके बाद उन्हें तीन दिन का समय देकर खरीद फरोख्त के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। तय समय सीमा के अंदर भी उनके द्वारा कोई भी अभिलेख नहीं प्रस्तुत किया गया। कोडीनयुक्त सीरप का इस्तेमाल गैर चिकित्सकीय तरीके से नशे के रूप में किया जाता है। वहीं उन्होंने लाइफ मेडिकल स्टोर भिटवा टोला का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान फर्म स्वामी कोई क्रय अभिलेख नहीं प्रस्तुत कर सकें। मेडिकल स्टोर से सत्यापन करने पर पता चला कि सभी विक्रय चालान फर्जी तरीके से काटे गए। इन दोनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त हो चुका है। औषधि विभाग की इस कार्रवाई से अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों दुकानदारों पर दर्ज हुए केस के मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि कफ सिरप मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed