फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Coaching institutes closed for fear of probe, lock on several centers hanging

Sant Kabir Nagar News: जांच के डर से बंद हुए कोचिंग संस्थान, कई केंद्रों पर लटक रहे ताले

Mon, 06 Jul 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Coaching institutes closed for fear of probe, lock on several centers hanging

विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना मान्यता व बगैर मानकों के संचालित हो रहे कई कोचिंग संस्थान जांच की आहट मिलते ही बंद हो गए हैं। कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में संचालित ऐसे कई संस्थानों पर इन दिनों ताले लटक रहे हैं। इससे वहां अध्ययन कर रहे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
बीते जून में लखनऊ स्थित कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड की घटना के बाद प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर गठित की गई टीमों द्वारा मान्यता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य अनिवार्य मानकों की जांच की जा रही है। जांच की सूचना मिलते ही कई कोचिंग संचालकों ने संस्थान बंद कर दिए और मौके से गायब हो गए हैं। कोचिंग संस्थानों के अचानक बंद होने से सबसे अधिक परेशानी छात्रों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अब वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश में भटक रहे हैं। चर्चा है कि कुछ सरकारी शिक्षक नियमित सेवा के साथ निजी कोचिंग गतिविधियों से भी जुड़े हुए थे, लेकिन जांच अभियान शुरू होने के बाद ऐसे लोगों की गतिविधियां भी लगभग बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed