{"_id":"678d377ae86c7fea150cf54a","slug":"co-arrived-for-investigation-took-information-from-people-present-at-the-intersection-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-127316-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवेचना के लिए पहुंचे सीओ, चौराहे पर मौजूद लोगों से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवेचना के लिए पहुंचे सीओ, चौराहे पर मौजूद लोगों से ली जानकारी
Sun, 19 Jan 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा में सभासद और डायल 112 के कर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले में अभी तक पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं दूसरी तरफ मामले की विवेचना के लिए पहुंचे सीओ केशवनाथ ने रविवार को धर्मसिंहवा चौराहे पर पहुंचकर वहां के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
घटना की विवेचना कर रहे सीओ केशव नाथ ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर वहां का नजरी नक्शा बनवाया तथा घटना के दौरान क्या हुआ था, इस बात की जानकारी प्राप्त किया। वहां पर मौजूद लोगों से भी इस घटना के बारे में बात किया। मौके पर मौजूद अधिकांश लोग सभासद के भय के चलते कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए।
इस मामले में मुकामी पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। सारी टीमें काम कर रही हैं। शीघ्र ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी सही होता तो खुलती सच्चाई : 16 जनवरी को सभासद और सिपाहियों के बीच हुई मारपीट के सच्चाई का पोल अगर चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरा सही होता तो आसानी से खुल जाता। यह सीसीटीवी समाजसेवी के तरफ से ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाया गया था जो लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है।