फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CM's arrival: CM's security system will be four-tier

सीएम का आगमन : चार स्तरीय रहेगी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 02 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
CM's arrival: CM's security system will be four-tier
संतकबीरनगर। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस लाइंस से लेकर कार्यक्रम स्थल जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद तक जगह-जगह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही धनघटा, नंदौर, मैनसिर, दुर्गा मंदिर मगहर, सोनी होटल, सरदार ढाबा और कांटे तिराहे पर बैरियर लगाए गए हैं। सीएम की फ्लीट आने पर पांच किलोमीटर दूरी तक बड़े वाहन और एक किलोमीटर की दूर तक छोटे वाहनों का रोक कर डायवर्जन कराए जाने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए चार स्तरीय व्यवस्था की गई है। सात सीओ, 20 निरीक्षक, 90 दरोगा, 400 सिपाही और दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक के 40 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। पुलिस लाइंस से लेकर जूनियर हाईस्कूल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed