{"_id":"664cec9e0616f639f00f4c84","slug":"cmo-held-a-review-meeting-to-know-the-status-of-health-facilities-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114857-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएमओ ने समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएमओ ने समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल
Wed, 22 May 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 22 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पर मंगलवार को दोपहर बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सीएमओ के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार चौधरी, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, डीसीपीएम संजीव सिंह ने जननी सुरक्षा, टीकाकरण आदि के बारे में विस्तार से जाना।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम अनुज कनौजिया अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचे। उन्होंने वहां पर विभिन्न क्रियाकलापो की फीडबैक ली। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में विशेष तौर पर आशा कार्यकर्ता तथा कम्युनिटी हेल्थ वर्कर को प्रशासन की ओर से दी जा रही जिम्मेदारियां को बेहतर ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही शासन द्वारा जनता को उपलब्ध कराए जाने वाले सुविधाओं को लाभार्थी तक पहुंचने की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिसमें खासकर टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, सामान्य प्रसव, चिकित्सा सुविधा, शासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले अन्य दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिए। इस दौरान बीपीएम नाथनगर अमित कुमार, बीसीपीएम रंजना, आईओ धर्मेंद्र कुमार पांडेय, सीएचओ योगेश शर्मा, फार्मासिस्ट अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।