फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm will come today

Sant Kabir Nagar News: आज आएंगे सीएम, सेफ सिटी समेत कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

Wed, 20 Dec 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 20 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
cm will come today
करौंदा गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेली पैड़ का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।संवाद
21 अन्नपूर्णा भवन का भूमि पूजन, 170 कृषकों को मृदा स्वास्थ्यकार्ड वितरित करेंगे
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ 21 दिसंबर को बघौली के करौदा गांव में आ रहे हैं। वहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान खलीलाबाद सेफ सिटी, 21 अन्नपूर्णा भवन का भूमि पूजन समेत कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसकी तैयारी देर रात तक अधिकारी करते रहे।
बघौली ब्लॉक के करौदा गांव में सीएम सुबह 9:55 बजे हेलिकाॅप्टर से उतरेंगे। 10 बजे वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जहां पर प्रदेश की पहली सेफ सिटी बनने जा रहे खलीलाबाद नगर पालिका के विविध कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। सेफ सिटी के तहत नगर पालिका में 100 प्रतिशत सीसीटीवी कवरेज, पथ प्रकाश व्यवस्था, मेंहदावल बाईपास चौराहे का चौड़ीकरण तथा सुंदरीकरण, सुरक्षित गोशाला आदि कार्यों का भूमि पूजन होगा। इसके साथ ही जिले के 21 अन्नपूर्णा भवन का भूमि पूजन पहले चरण में करेंगे। कुल 75 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

सीएम सीएम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क गैस वितरित करेंगे। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएम आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत भी कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ आवास की चाबी भी सौंप सकते हैं। यही नहीं किसानों में स्वास्थ्य बीमा कार्ड का भी वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम गांव के प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन का निरीक्षण करेंगे और छात्रों से बातचीत करेंगे। सीएम एक घंटा तक करौदा गांव में रहेंगे।
सीएम के आगमन को लेकर देर रात तक प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार, एसडीएम शैलेश दूबे, सीओ अंबरीश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी पूरी रात कार्यक्रम की सफलता में डटे रहे।


21 अन्नपूर्णा भवन जिसका भूमि पूजन होगा
मठियापार, कनहरापार, कुडी मनमन, गंगोली, रक्शा देई, बजंरिया, बिहारे, सिवापार, साघठ, भगवानपुर, फेउसी, जमयताल, बेलमा, फुलई, मुंडेरा राय, भोतहा, चकिया, गिठुनी, भगौतीपुर, शनिचरा चौबे, श्रीनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed