{"_id":"6186b77554e5d407617cbe24","slug":"cm-transfered-money-to-75000-gaurdians-account-khalilabad-news-gkp415438519","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीटी योजना हुई शुरू, 75 हजार अभिभावकों के खाते में पहुंची रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीटी योजना हुई शुरू, 75 हजार अभिभावकों के खाते में पहुंची रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीटी योजना हुई शुरू, 75 हजार अभिभावकों के खाते में पहुंची रकम
सीएम योगी ने योजना का शुभारंभ किया, शिक्षकों ने लाइव प्रसारण देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीबीटी के जरिए बच्चों व अभिभावकों के खाते में रकम भेजने का शुभारंभ शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। सभी बीआरसी पर इसका लाइव प्रसारण देखा गया। इसमें जिले के 1,64,481 विद्यार्थियों के सापेक्ष 75,078 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये प्रति छात्र की दर से रकम भेेजी गई। इससे विद्यार्थियों के लिए जूता, मोजा, बैग, ड्रेस, स्वेटर की खरीदारी अभिभावक स्वयं करेंगे।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के ड्रेस, जूता-मोजा, बैग और स्वेटर की खरीदारी के प्रति विद्यार्थी 1100 रुपये उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजा गया है। इसमें जिले के कुल नामांकित 1,64,481 विद्यार्थियों के सापेक्ष 75078 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में रकम पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंध समिति और कुछ विद्यार्थियों के अभिभावकों ने इसका सीधा प्रसारण देखा। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार सेमरियावां बीआरसी पर शिक्षकों ने प्रोजेक्टर के जरिए लाइव प्रसारण देखा। सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 11,576 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुईं। बीईओ ऋषिकेश सिंह ने बताया कि बीआरसी सेमरियावां में डीबीटी प्रेषण कार्यक्रम का प्रोजेक्टर द्वारा देखा गया। मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा परिषद में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस, स्वेटर, बैग व जूता- मोजा क्रय के लिए डीबीटी (डायरेकट बेनिफिट ट्रांसफर ) के माध्यम से धनराशि अंतरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया । इस अवसर पर शिक्षक संकुल जफीर अली करखी, अब्दुर्रहमान, अब्दुल खालिक, अब्दुर्रहमान, सुरजन गोंड, सुशील शर्मा, खुर्शीद अहमद, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह से नाथनगर, बघौली, हैंसर, पौली, खलीलाबाद, मेंहदावल, बेलहर और सांथा में भी सीधा प्रसारण हुआ।