फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clouds remained throughout the day....temperature dropped by four degrees

Sant Kabir Nagar News: दिनभर छाए रहे बादल....चार डिग्री और लुढ़का पारा

Mon, 28 Apr 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day....temperature dropped by four degrees
सोमवार को बादल छाए रहने सुहाना हुआ मौसम।
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई है। दो दिनों में तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी व लू से राहत मिल गई है। मौसम में आई नरमी के चलते शहर और कस्बों में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रविवार को दिनभर बादल छाए रहे, जिससे पांच डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया था। सोमवार को भी तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहा और अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और गिर गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली है।
विज्ञापन

इसका असर यह रहा कि सुबह से ही शहर व कस्बों में चहल-पहल बनी रही। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए।
इसके साथ ही गर्मी बढ़ने से हो रही बिजली कटौती से भी काफी राहत मिली है। शहर के विद्युत उपभोक्ता राजू गुप्ता, शिव कुमार आदि ने बताया कि तापमान में गिरावट आने से बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed