फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clouds remained since morning, temperature dropped by five degrees

Sant Kabir Nagar News: सुबह से छाए रहे बादल, पांच डिग्री गिरा पारा

Sun, 27 Apr 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained since morning, temperature dropped by five degrees
मौसम में आई नरमी सड़क पर बढ़ी चहल पहल
संतकबीरनगर। मौसम के मिजाज में रविवार को अचानक परिवर्तन हो गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई है। पिछले कई दिनों से तेज धूप और लू से परेशान लोगों को इससे काफी राहत मिली है। मौसम में आई नरमी के चलते बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। इसके साथ ही तेज धूप व लू चल रही थी। इससे लोग काफी परेशान थे। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे थे। रविवार की सुबह मौसम बदला-बदला नजर आया। आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे मौसम में नरमी आ गई है। इसका असर यह रहा कि सुबह से लेकर दिनभर बाजारों में चहल-पहल बनी रही। लोग रोजमर्रा की जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बरदहिया बाजार में ग्राहकों की दिखी भीड़
मौसम में नरमी के चलते शहर के बरदहिया बाजार में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। लोग खरीदारी करते नजर आए। व्यापारियों को भी राहत मिली है। बरदहिया बाजार में दुकान लगाने वाले मनोज कुमार, मुरलीधर आदि ने बताया कि कई दिनों से तेज धूप और लू के चलते ग्राहक कम आ रहे थे, रविवार को सुबह से ही बादल छाने से काफी राहत मिली है। ग्राहक भी आ रहे हैं, इससे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।

कोट
माैसम में बदलाव हुआ है। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। अगले पूरे सप्ताह में तापमान में और गिरावट हाेने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed