फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clouds remained in the morning...heat started during the day, people are in distress

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाए रहे बादल...दिन में चलने लगी लू, लोग बेहाल

Thu, 20 Jun 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the morning...heat started during the day, people are in distress
- चार दिन तक लू से राहत के आसार नहीं
विज्ञापन

-अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कई दिनों की प्रचंड गर्मी के बीच बुधवार की सुबह बादल छाए रहे। जिससे थोड़ी देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन सुबह 10 बजते ही एक बार फिर लू चलने लगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास बना रहा, जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे लोग गर्मी से बेहाल रहे। अभी चार दिन लोगों को लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
बुधवार सुबह 10 बजे के बाद अधिकतर लोग घरों में कैद रहने को मजबूर रहे। जो लोग बाहर निकले वह चेहरे पर गमछा बांधकर निकलें। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। जो लोग सड़क पर दिखे वह गर्मी से परेशान रहे और छांव की तलाश में भटकते नजर आए। इस दौरान कुछ लोग मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे ठहर कर लू और गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन




शीतल पेय का सहारा ले रहे लोग
मौसम में तल्खी से लोग खासे परेशान नजर आए। ऐसे में लोग लू और गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। शहर के विभिन्न चौराहों पर लोग बेल का शरबत, गन्ने का रस, नींबू पानी, सत्तू, शिकंजी आदि का सेवन करते नजर आए। बनियाबारी में शीतल पेय की दुकान पर मिले रामजीत, प्रवीन आदि ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शीतल पेय का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका प्रशासन करा रहा पानी का छिड़काव
गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शहर में पालिका प्रशासन पानी का छिड़काव करा रहा है। इसके लिए टैंकर से जोड़कर मशीन से छिड़काव हो रहा है। पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल का कहना है कि गर्मी से बचाने के लिए पानी का छिड़काव हो रहा है।



मौसम गर्म बना है। लू भी चल रहा है। अभी चार दिन तक राहत की उम्मीद नहीं है। लोगोें को इस मौसम में सतर्कता बरतने की जरूरत है। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed