{"_id":"69458d425684fa66b0075bc1","slug":"clerks-at-the-block-office-have-become-sanitation-workers-while-the-villages-remain-dirty-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143039-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्लॉक कार्यालय में बाबू बन गए सफाईकर्मी, गांवों में गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्लॉक कार्यालय में बाबू बन गए सफाईकर्मी, गांवों में गंदगी
Fri, 19 Dec 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। ब्लॉक कार्यालय में सफाई कर्मियों से बाबू का काम लेने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मेंहदावल विधायक ने प्रभारी मंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उसके बाद भी विकास खंड कार्यालय से सफाई कर्मी नहीं हटाए जा रहे हैं। इससे डीपीआरओ व खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है।
विकास खंड कार्यालय में आधा दर्जन सफाई कर्मी काफी दिनों से बाबूगिरी कर रहे हैं। जबकि, कई ग्राम पंचायतों में गंदगी का अंबार है तो कई ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मी तैनात ही नहीं हैं। इस मामले में कई बार शिकायत भी हुई लेकिन डीपीआरओ कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव व राजेश पांडेय ने इस मामले से डीपीआरओ को अवगत कराते हुए बाबू का काम कर रहे सफाई कर्मियों की सूची भी भेजी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में विधायक अनिल त्रिपाठी ने जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी गौतम से शिकायत दर्ज कराते हुए आधा दर्जन सफाई कर्मियों की सूची सौंपी है। विधायक ने कहा है कि सफाई कर्मियों की कमी से गांवों में गंदगी का अंबार है। उसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी शासनादेश के विरुद्ध सफाई कर्मियों से विकास खंड कार्यालय में उन्हें बाबू का काम ले रहे हैं।
0
विकास खंड कार्यालय में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों की सूची डीपीआरओ कार्यालय को भेजी गई है। इन सफाई कर्मियों की तैनाती डीपीआरओ स्तर से होनी है। संबंधित अधिकारी गांव में तैनाती सुनिश्चित करें तो विकास खंड कार्यालय से सफाई कर्मियों को तत्काल हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। -अभिनव वत्स, एडीओ पंचायत