फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cleaning campaign started in the block premises

Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक परिसर में शुरू हुआ साफ-सफाई अभियान

Sat, 30 Sep 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cleaning campaign started in the block premises
बेलहर। ब्लॉक परिसर बेलहर कला में शनिवार को साफ-सफाई अभियान शुरू हुआ। ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ ब्लॉक परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। बीडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई महाअभियान का शुभारंभ किया गया है। ब्लॉक परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लाक कर्मचारियों को अपने आसपास साफ सफाई रखने के साथ ही कूड़े को कूड़ेदान में डालने की अपील की। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ मौर्य, फूलचंद यादव, फिरोज अहमद, राजेश्वर उर्फ राजू सिंह, प्रभात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed