फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cleaner missing, dirty water of drains flowing on the road

Sant Kabir Nagar News: सफाईकर्मी नदारद, सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी

Mon, 21 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cleaner missing, dirty water of drains flowing on the road
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गागापुर गांव में गंदगी का अंबार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के गागापुर गांव के मुख्य मार्ग पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है। गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से उठने वाली सड़ांध से लोगों का जीना दूभर हो गया हैं। लेकिन जिम्मेदार इस समस्या से अनजान बने हैं।


संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गांव को स्वच्छ बनाने और फागिंग करने पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन भनवापुर ब्लॉक के गागापुर गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव के मोनू पांडेय, पंकज, बृजकिशोर पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय अवधेश आदि ने बताया कि सफाईकर्मी कभी कभी प्रधान जी के घर पर आता था, तो दिख जाता। करीब दो माह से गांव में सफाई नहीं दिखा। कई बार एडीओ पंचायत भनवापुर से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई जांच करने नहीं आया। यही हाल क्षेत्र बुढय़िाटायर, भरवठिया मुस्तहकम, बेतनार, सोहना आदि का है। इस संबंध में एडीओ पंचायत भनवापुर लाले ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के कुछ लापरवाह सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जल्द ही लापरवाही करने वाले सफाई कर्मियों के गांवों का जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed