{"_id":"5be9c833bdec22694123d84b","slug":"clean-drinking-water-will-now-be-available-to-the-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सैलानियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सैलानियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
संतकबीरनगर
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अब सैलानियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर आने वाले सैलानियों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी है। एनजीटी की आपत्ति के बाद कबीरचौरा परिसर में लगे सभी आठ इंडिया मार्का हैंडपंपों को रिबोर कराकर उनकी गहराई बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा कस्बे में पेयजल की पुरानी व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए आठ करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है।
मगहर के कबीरचौरा को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए परिसर के सुंदरीकरण पर काम चल रहा है। वहीं मूलभूत सुविधाओं के लिए भी प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सैलानियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कर उसे अमली जामा पहनाने का प्रयास तेज हो गया है। कबीरचौरा परिसर में कुल आठ इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इन हैंडपंपों की बोरिंग फिलहाल 37 मीटर है। इससे पानी का गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे।
पिछले महीने एनजीटी की हाईपॉवर कमेटी के चेयरमैन ने भी इसको लेकर चिंता जताई थी। इसे ध्यान में रखकर पिछले दिनों मगहर आए बस्ती मंडल के कमिश्नर ने यहां स्थापित हैंडपंपों को रिबोर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जल निगम ने सभी आठ हैंडपंपों का रिबोर कराने का फैसला लिया है। अब इन हैंडपंपों की बोरिंग 60 मीटर तक होगी, ताकि पानी की शुद्घता बनी रहे। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि कबीर की समाधि व मजार पर मत्था टेकने के लिए न सिर्फ देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं बल्कि विदेशी मेहमान भी आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें पानी के लिए दिक्कत न हो। इसके लिए जिला योजना में धन भी उपलब्ध कराया गया है। जल निगम अब विस्तृत कार्ययोजना स्वीकृति के लिए डीएम को भेजेगा। जल निगम के अधिशाषी अभियंता वीपी सिंह ने कहा कि नगर पंचायत मगहर व कबीरचौरा को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए कार्य योजना तैैैयार कर ली गई है। कबीरचौरा के सभी आठ हैंडपंपों को 60 मीटर तक रिबोर कराया जाएगा।