फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Claims to complete 60 percent work in 13 months, 40 percent work in one month

Sant Kabir Nagar News: 13 माह में 60 प्रतिशत, एक महीने में 40 फीसदी काम पूरा करने का दावा

Thu, 04 Apr 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Claims to complete 60 percent work in 13 months, 40 percent work in one month
- राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का मामला, चार मई 2024 तक पूर्ण होना है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का काम कच्छप गति से 13 महीने से चल रहा है। लेकिन अभी तक मात्र 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 40 प्रतिशत कार्य शेष है। कार्य पूर्ण करने का निर्धारित समय सीमा जब मात्र एक माह शेष रह गया है, तो कार्यदाई संस्था के लोग 40 प्रतिशत कार्य एक माह के भीतर पूर्ण कर दिए जाने का दावा कर रहे हैं।

एनएच 227-ए रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य 35 किलोमीटर की लंबाई में जनवरी 2023 रामपुर बारहकोनी से बसवारी गांव तक शुरू हुआ। करीब 13 महीने से चल रहा कार्य अभी तक हैंसर बाजार तक करीब 20 किलोमीटर पूर्ण हुआ है। 15 किलोमीटर कार्य होना बाकी है। हैंसर बाजार से पूरब बाकी कार्य में अभी तक सड़क को तोड़कर छोड़ दिया गया है। चार स्थानों पर तो पुलिया निर्माण के लिए खोदकर कर छोड़ दिए गए गड्ढे में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

यात्री राजन राय, नीतेश राय, बालमुकुंद, अशोक कुमार, राधेश्याम आदि का कहना है कि तोड़कर छोड़ी गई सड़क करीब चार महीने से राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। गर्मी के महीने में उड़ रही धूल आंखों को खराब कर रहीं हैं। जिस तरह तेरह महीने से धीमी गति से निर्माण कार्य चल रहा है। उससे साफ जाहिर है कि एक महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा होना संभव नहीं है। 134.91 करोड रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य चार मई 2024 तक पूर्ण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




134.91 करोड रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। निर्धारित समय सीमा तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
- अमित कुमार तिवारी, कंसलटेंट एनएच बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed