फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Claims feature on many

दावे बहुतेरे पर सुविधाओं का टोटा

Mon, 20 May 2019 11:06 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 20 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Claims feature on many
दावे बहुतेरे पर सुविधाओं का टोटा - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। रेलवे ने यात्री सुविधाओं को लेकर मुसाफिरों को बड़े-बड़ेे ख्वाब दिखाए, लेकिन अब यह टूटने लगा है। रेलवे स्टेशन पर लगा डिस्प्ले बोर्ड महीनों से खराब पड़ा है तो प्लेटफार्म नंबर दो पर लगे बेंच पर शेड न होने से यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ रही है।  
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा ही नजारा है। प्लेटफार्म एक और दो पर कुछ दूर तक शेड बने हैं, यहां पंखों का भी इंतजाम है, लेकिन यह आगे के बेंचों पर शेड अब तक नहीं लग सका है। यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वैसे तो चार वेडिंग मशीन लगाई गई है, इसमें से एक वेडिंग मशीन खराब पड़ी हुई है। जब भीड़ होती है तो वहां पानी लेने के लिए मारामारी की नौबत आ जा रही है। अन्य स्थानों पर टोटियां लगी है, लेकिन वह गर्म पानी उगल रही हैं। हद तो यह है कि ट्रेनों के आवागमन की जानकारी के लिए लगा इलेक्ट्रानिक बोर्ड भी अक्सर बंद रहता है। जिसके कारण ट्रेनों के आगमन के समय यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। शौचालय की स्थिति भी ठीक नही है।दिव्यांगों के लिए बने शौचालय मेें अक्सर ताला लगा रहता है। यात्री अजय सिंह ने बताया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। लू के थपेड़ो के कारण बैठना मुश्किल हो रहा है। ओवर ब्रिज के सहारे गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन को यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। इसी प्रकार चतुर्भुज निषाद ने कहा कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बैठने तक की व्यवस्था ठीक नहीं है। कई बेंच ऐसे है जहां शेड नहीं बना है। ऐसे में गर्मी में भीड़ बढ़ने पर दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed