फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   claim of crime control in up

प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण ः प्रभारी मंत्री

Sun, 22 Apr 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
claim of crime control in up
प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन का मेंहदावल चौराहे पर स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के प्रति कटिबद्ध है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय एवं उनके कार्यों से आम जनमानस खुश है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को पारदर्शिता के साथ मिल रहा हैै।
विज्ञापन

 
खलीलाबाद स्थित डाक बंगला में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में समस्त जिलों के गांवों में अफसर रात में चौपाल लगा रहे हैं। इसका उद्देश्य है ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना है। इस चौपाल में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि की भी सहभागिता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  भी पहुंचने के संकेत दे दिए हैं और उनकी भी उपस्थिति किसी न किसी जनपत्र्द के गांव में सुनिश्चित होगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में उनकी सरकार नही थी तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की गति काफी धीमी थी,  लेकिन सरकार आने के बाद आठ लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण कर लाभार्थियों को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शहरी क्षेत्र में दो लाख 45 हजार आवास का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि 2022 तक प्रदेश सरकार सभी को आवास मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे प्रदेश में अपराध नियंत्रण में है। यदि कोई भी घटना होती है तो अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने में प्रदेश सरकार किसी भी तरह का समझौता नही करेगी।


इससे पूर्व  विधायक सदर दिग्विजय नारायण जय चौबे, विधायक राकेश सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, महेंद्र दूबे, श्याम सुंदर वर्मा, बनार्जी लाल अग्रहरि, सतविंदर पाल सिंह, दुर्गा पांडेय, अवधेश सिंह, निरंजन लोहिया, धनश्याम दास, सचिन सिंह, दयाराम आदि लोगों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed