{"_id":"65ca5f6754d343d0d10ed74a","slug":"city-will-get-relief-from-waterlogging-drain-construction-work-started-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-109696-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर को जलभराव से मिलेगी निजात, नाला निर्माण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर को जलभराव से मिलेगी निजात, नाला निर्माण का कार्य शुरू
Mon, 12 Feb 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
बनियाबारी से खुदवा तक शुरू हुआ नाला निर्माण। संवाद
बनियाबारी से चकदही तक बन रहा नाला
- नाला निर्माण पर खर्च होंगे 39 लाख रुपये
- बारिश में गोरखल, विधियानी सहित कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी रहती है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बरसात के मौसम में शहरवासी जलभराव की समस्या से जूझते हैं। कई मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहर के बनियाबारी से चकदही खुदवा नाला तक नाला निर्माण शुरू हो गया है। इससे शहर को जलभराव से निजात मिलेगी। नाला निर्माण पर कुल 39 लाख रुपये खर्च होंगे।
खलीलाबाद शहर में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है, बारिश होने से मोहल्लों में जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए पूर्व में मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तक नाला निर्माण कराया गया था। इसके बाद भी गोरखल, विधियानी सहित कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। पालिका बोर्ड ने इस समस्या के निदान के लिए बनियाबारी से चकदही खुदवा नाला तक बड़े निर्माण का प्रस्ताव पास किया था। अब इस नाले का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
बरसात से पहले नाले का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाना है। शहर निवासी राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बनियाबारी से चकदही तक नाला निर्माण शुरू हुआ है। इससे उम्मीद है कि बरसात के जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।