फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City struggled with traffic jam all day on Sunday, traffic system failed

Sant Kabir Nagar News: रविवार को दिन भर जाम से जूझता रहा शहर, यातायात व्यवस्था फेल

Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
City struggled with traffic jam all day on Sunday, traffic system failed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जहां पर प्रशासन शहर को सेफ सिटी बनाने के लिए प्रयासरत है और यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाने की तैयारी में है। वहीं रविवार और सोमवार को शहर पूरी तरह जाम हो जा रहा है। बरदहिया बाजार में पूर्वाचल की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी लगने से रविवार को दिन भर पूरा शहर जाम से जूझता रहा। जिससे आस पास के निवासियों को घर पहंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

कपड़ा मंडी बरदहिया बाजार में गैर जिले व प्रांतो के लोग कपड़े की खरीदारी करेन आते है। यह लोग अपने वाहनों को सड़क के किनारे ही खड़ी कर देते है। इसके साथ ही जो लोग बस्ती की तरफ से आते है वह लोग शहर होकर बरदहिया बाजार जाते है। इससे आजाद चौक और मुखलिसपुर तिराहे पर जाम लग जा रहा है। यही हाल हाइवे के किनारे लिंक रोड का है। बरदहिया बाजार में आने वाले व्यापारी अपनी खरीदारी कर माल को सड़क के किनारे खडे़ वाहनों में लादते है। जिसकी वजह से वहा भी जाम लग रहा है। शहर आए मेंहदावल निवासी रवि पांडेय, राजेश कुमार का कहना था कि रविवार को अक्सर जाम की समस्या होती है। अगर इन वाहनों को बाहर कही स्टैंड बना दिया जाए तो शहर में नहीं आ पाएंगे। इससे जाम की समस्या नहीं होगी। सबसे बड़ी दिक्कत शहर के बरदहिया बाजार के पास रहने वालों को है। वहां पर जाम के चलते उनका अपने घरो तक पहुंचने में समय बर्बाद हो रहा है। बरदहिया निवासी शैलेंद्र यादव, बृजमोहन, राज कुमार आदि ने बताया कि घर तक जाने में करी 15 से 20 मिनट तक का समय लग जा रहा है।अगर जाम लंबा है तो 40 मिनट बर्बाद होता है। इस पर प्रशासन को पहल करनी चाहिए। चेयरमैन जगत जायसवाल ने बताया कि मोहद्दीनपुर और पीडब्लूडी कार्यालय के पास वाहन स्टैंड बनाया जा रहा है। जल्द ही लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


000000000000000
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed