फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City roads will shine; commuting will become easier.

Sant Kabir Nagar News: सात करोड़ से चमकेंगी शहर की सड़कें, आवागमन में होगी सहूलियत

Thu, 30 Jul 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 30 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
City roads will shine; commuting will become easier.
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की सड़कों की बदहाली दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत करीब सात करोड़ से सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इस मुहिम के तहत चार मोहल्लों में सड़कों का निर्माण शुरू कराया गया है। यह सड़कें सीसी रोड होंगी, ताकि बरसात में मौसम में भी सुरक्षित रह सकें। इससे शहरवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का विस्तार एक अक्तूबर 2020 को हुआ था। इसमें आस-पास के 16 गांव पालिका में शामिल हो गए थे लेकिन इन मोहल्लों में सड़कों की दशा में सुधार नहीं हो सका था। हालांकि पालिका प्रशासन लगातार शासन को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति व बजट की डिमांड करती रही है। वर्तमान में पालिका क्षेत्र की आबादी भी बढ़कर एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। बेहतर सड़क न होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के बंजरिया, नेदुला, गौसपुर सहित चार मोहल्लों की सड़कों को आरसीसी रोड बनाने का कार्य शुरू कराया है। इसके तहत इन जर्जर सड़कों पर गिट्टी डालने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे करीब 12 हजार की आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है। बंजरिया निवासी हमीदुल्लाह खान, अजय कुमार आदि ने बताया कि मोहल्ले में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। सड़क बनने के बाद आवागमन आसान हो जाएगा। पालिका प्रशासन का दावा है कि दशहरा से पहले सभी मोहल्लों की जर्जर सड़कों की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.विधियानी- तितौवा मार्ग का भी निर्माण कार्य शुरू

शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल विधियानी-तितौवा मार्ग का भी निर्माण शुरू करा दिया गया है। यह सड़क रेलवे स्टेशन को जोड़ती है। साथ ही यह शहर में प्रवेश किए बगैर धनघटा की ओर आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग में आएगा। इससे शहर में जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। क्षेत्र निवासी गणेश यादव, गोरखनाथ मिश्र आदि ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए लंबे अरसे से संघर्ष किया जा रहा था, अब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed