फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City roads will be improved with Rs 5 crore, drains will be repaired

Sant Kabir Nagar News: पांच करोड़ से संवरेगी शहर की सड़कें, दुरूस्त होंगी नालियां

Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
City roads will be improved with Rs 5 crore, drains will be repaired
संतकबीरनगर। शहर की सड़कों को संवारने की पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। करीब पांच करोड़ के बजट से सड़कों के निर्माण के साथ ही नालियों को भी दुरूस्त किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को समस्याओं से निजात मिल सके। इसके साथ ही शहर में हरियाली लाने के लिए भी कदम उठाए जाने हैं, जिसके तहत पटरियों पर औषधि पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने 15वें वित्त से शहर क विकास के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। इस बजट से पालिका प्रशासन शहर की सड़कों को संवारने की तैयारी में जुट गया है। इसमें अधूरे पड़े सेंट थाॅमस स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क के साथ ही समय माता मंदिर से गायत्री मंदिर जाने वाले मार्ग का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही मोहल्लों में भी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में होने वाली दुश्वारियां दूर हो सके। खास बात यह है कि इसमें सीमा विस्तारित क्षेत्र की सड़कों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां टूट गई है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती रही है। समस्या को दूर करने के लिए नालियों की मरम्मत और अधूरे कार्याें को पूरा कराया जाना है। पिछले दिनों पालिका बोर्ड की बैठक में कार्य योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई थी, अब कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है। शहर में प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए भी कदम उठाए जाने हैं। इसके तहत शहर में हरियाली लाने के लिए दोनों पटरियों पर औषधि पौधे लगाए जाने की योजना है। इसमें नीम, अर्जुन सहित अन्य पौधे शामिल हैं। इन कार्याें के होने से शहरवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शासन ने शहर के विकास के लिए 15 करोड़ का बजट उपलब्ध कराया है। इससे शहर की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा और नालियों को दुरूस्त कराया जाएगा। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे शहरवासियों की समस्याओं का काफी हद तक निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश कुमार- ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed