फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City air is bad...burning eyes, sore throat

Sant Kabir Nagar News: शहर की हवा खराब...आंखों में जलन, गले में खराश

Sat, 29 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
City air is bad...burning eyes, sore throat
मगहर ​​स्थित हाईवे पर जल रहे कूडे से उठ रहा धुआ-संवाद
संतकबीरनगर। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 175 पहुंच गया है। पांच दिन पहले यह 150 पर था। हवा खराब होने से लोगों की आंखों में जलन हो रही है। साथ ही गले में खराश की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि मगहर के पास हाईवे के किनारे बड़े पैमाने पर कूड़ा जलाया जा रहा है। साथ ही इन दिनों पराली आदि जलाने के मामले बढ़ गए है। इससे हवा खराब हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगा लें।
विज्ञापन

सुबह-शाम के अलावा रात में ठंड बढ़ गई है। दिन में हल्की धूप निकलने से राहत है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही प्रदूषण ने लोगों को परेशानी और बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर है। शुक्रवार की सुबह एक्यूआई स्तर 175 पर पहुंच गया। जबकि 27 नवंबर को 173, 26 नवंबर को 173, 25 नवंबर को 170, 24 नवंबर को 165, 23 नवंबर को 155 पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में कमी के चलते लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।
सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे है। सड़कों पर धूल उड़ने से भी प्रदूषण हो रहा है और सांस लेने पर धूल के कण गले में चले जा रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या पराली और कूड़ा जलाने से आ रही है। इससे लोगों के गले में खराश की समस्या हो रही है।

सीएचसी खलीलाबाद के वरिष्ठ फिजिशियन वरुणेश दुबे का कहना है कि धूल सबसे खतरनाक होती है। यह नाक और मुंह के रास्ते गले में चली जाती है। ऐसे में लोगों को इससे बच कर रहना चाहिए। माॅस्क लगाकर ही बाहर निकलें।

मगहर स्थित हाईवे पर जल रहे कूडे से उठ रहा धुआ-संवाद

मगहर स्थित हाईवे पर जल रहे कूडे से उठ रहा धुआ-संवाद

मगहर स्थित हाईवे पर जल रहे कूडे से उठ रहा धुआ-संवाद

मगहर स्थित हाईवे पर जल रहे कूडे से उठ रहा धुआ-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed