{"_id":"61c3687064c21e477c74ad09","slug":"christmas-day-celebrated-khalilabad-news-gkp420882662","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट थामस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट थामस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट थामस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे
संतकबीरनगर। बुधवार को जिले के सेंट थामस इंटर कालेज नेदुला में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सांता ने बच्चों में टाफियां व उपहार देकर खुशियां बांटी।
मुख्य अतिथि कैथोलिक दिओससे आफ गोरखपुर के बिशप थामस थुरूथिमट्टम ने कहा कि प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिन पूरी दुनिया में धूमधाम से बनाया जाता है। वैश्वीकरण के दौर में त्योहां की संस्कृति भी अपनी सीमाएं लांघ चुकी है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का संदेश आपस में खुशियां बांटना, खुश रहना, प्रेम व भाईचारा फैलाना है। फादर सिबी जोसेफ ने कहा कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के त्योहार का मुख्य मकसद है बुराई को खत्म करना और अच्छे विचारों को एक दूसरे में फैलाना। हर किसी के प्रति दया का भाव रखना। इस अवसर पर गिरजेश राय, विनीत, अजीत थामस, पीजे सोसफ, विजय लक्ष्मी, जयदेव, सीमा जोसफ आदि मौजूद रहे।