{"_id":"5717b99b4f1c1ba7448b483e","slug":"choupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में एडीओ और सचिव को लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में एडीओ और सचिव को लगी फटकार
sant kabir nagar
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के चंद्रौटी गांव के शिव मंदिर पर बुधवार सुबह जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर गांव में कराए गए विकास कार्यों का हाल जाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के चंद्रौटी गांव के शिव मंदिर पर बुधवार सुबह जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर गांव में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विद्युत, पेयजल, इंदिरा आवास, पेंशन, अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड, केसीसी, पशु टीकाकरण, वरासत आदि के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ कर सत्यापन किया। पेंशन न मिलने की शिकायत व कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव और एडीओ समाज कल्याण को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी।
डीएम डॉ. सरोज कुमार व एसपी शैलेश कुमार पांडेय नाथनगर ब्लाक के चंद्रौटी गांव पहुंचे। जहां शिव मंदिर पर आयोजित चौपाल में विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। पेयजल के बारे में पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे 24 हैंडपंपों में से चार हैंड पंप गंदा पानी दे रहे हैं। जिसमें हरिवंश के घर के पास लगा हैंड पंप खराब है। गांव में तीन लाभार्थियों को इंदिरा आवास दिया है। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि दूसरी किश्त नहीं मिल पाया है। जिसके कारण आवास अधूरा है। गांव में 30 लोगों को वृद्धा पेंशन मिलने बात बताई गई। जिस पर गांव की गीता देवी सहित अन्य ने बताया कि उनको करीब एक वर्ष से पेंशन नहीं मिल पा रही है।
इस पर डीएम ने ग्राम पंचायत सचिव और एडीओ समाज कल्याण को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जब पूर्व में ही चौपाल लगाने की जानकारी दे दी गई थी। उसके बाद भी गांव में पेंशन, राशन कार्ड आदि की जांच क्यों नही की गई। सचिव और एडीओ गांव में कभी नहीं आते है और न ही लोगों की समस्याओं को हल करते है। उन्होंने एडीओ समाज कल्याण, पंचायत सचिव व सप्लाई इंस्पेक्टर को पूरे दिन गांव में रहकर लोगों का पेंशन व राशन कार्ड की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। फटकार से डीएसओ भी नहीं बच पाए। उन पर भी डीएम ने कार्य के सत्यापन में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हरिराम यादव, बीएसए महेन्द्र प्रताप, प्रभारी बीडीओ सुरेश चंद्रा, अर्थ एवं संख्या अधिकारी अशोक कुमार यादव, अपर सीएमओ आलोक सिन्हा, एक्सीइएन कायम हुसेन, तहसीलदार विनय कुमार गुप्ता, सीडीपीओ रोमा सिंह, सीएचसी प्रभारी रमेश कुमार, पंचायत सचिव इंद्रेश यादव, पूर्ति निरिक्षक आलोक श्रीवास्तव, रामसुरेश, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानमती दूषाद, रंगीलाल दूषाद, जैन प्रसाद व एसओ महुल संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।