{"_id":"5e55615f8ebc3ef3f16c6b85","slug":"chori-nakab-khalilabad-news-gkp342547271","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर घर में घुसे चोर, ले उड़े नकदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर घर में घुसे चोर, ले उड़े नकदी-जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई में है बेटी की शादी, सामान चोरी होने से परिजन चिंतित
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। कटार मिश्र गांव में सोमवार रात एक मकान के पीछे से नकब लगाकर चोर अंदर घुसे और लाखों के जेवर-नकदी आदि उठा ले गए। पीड़ित के घर मई में बेटी की शादी है। शादी के लिए खरीद कर रखे गए कीमती सामान चोरी हो जाने से परिजन चिंतित हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
कटार मिश्र गांव निवासी रामकिशुन ने बताया कि परिवार के लोग बरामदे में सोए हुए थे। जिससे घर में हुई चोरी की वारदात की भनक नही लग पाई। सुबह सोकर परिजन उठे तो घर में सामान बिखरे हाल में देखकर हैरत में पड़ गए। घर के थोड़ी दूरी पर बाक्स टूटा हुआ मिला। इसमें रखे गए कीमती कपड़े और चार थान सोने का व छह थान चांदी का जेवर गायब थे। पीड़ित ने बताया कि मई में बेटी की शादी करनी है। जिसकी तैयारी में सामान की खरीदारी की गई थी। बेटी को देने के लिए खरीद कर रखे गए कपड़े, बर्तन, जेवर आदि चोर उठा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करके लौट गई। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।