फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chori

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
chori
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सेवानिवृत्त डीआईजी के घर और स्कूल में हुई चोरी का पर्दाफाश
धनघटा और महुली की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की बाइक के साथ चोर को पकड़ा
पूर्व में भी तीन बार जेल जा चुका है पकड़ा गया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा और महुली की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को महुली क्षेत्र के जयरामपट्टी मोड़ के पास से चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने धनघटा क्षेत्र के रहने वाले सेवानिवृत्त डीआईजी के घर हुई चोरी के मामले के साथ ही कुछ अन्य घटनाओं का भी पर्दाफाश किया।

एसपी ब्रजेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि धनघटा थाने के एएसआई खुश मोहम्मद और कालीजगदीशपुर के चौकी प्रभारी अवधेश पांडेय व एसआई राम प्रवेश यादव ने सूचना के आधार पर महुली क्षेत्र के जयरामपट्टी के पास से एक शातिर चोर को पकड़ा। पूछताछ में चोर की पहचान महुली क्षेत्र के कुरसुरी गांव निवासी सागर साहनी पुत्र कन्हैया लाल साहनी के रूप में हुई। उसके पास से बरामद बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में सागर साहनी ने बताया कि बरामद बाइक को तीन नवंबर 2019 की रात नाथनगर में आई एक बरात से अपने साथी किशन गौड़ उर्फ कृष्णा निवासी रेवटा के साथ मिल कर चुराई थी। बाइक पौली क्षेत्र के एक व्यक्ति की है। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पुलिस टीम ने कुरसुरी से चोरी के तीन इन्वर्टर, तीन बैट्री, एक टिल्लू पंप और एक कंप्यूटर भी बरामद किया। चोर ने बताया कि अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 अक्टूबर 2019 की रात पूर्व डीआईजी जी पी कन्नौजिया के धनघटा स्थित आवास में चोरी की थी। इसके साथ ही हैंसर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक स्कूल में भी चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि महुली क्षेत्र का रहने वाला एक साथी चोरी के सामानों को बिकवाने में उसकी मदद करता है। पूछताछ में चोरी के सामान बेचवाने वाले साथी के अलावा दो अन्य चोरों का नाम बताया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुट गई। पकड़े गए चोर के खिलाफ पूर्व में चोरी और आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके पूर्व तीन बार चोर जेल भी जा चुका है। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed