फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children who performed exceptionally well were honored.

Sant Kabir Nagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

Fri, 26 Dec 2025 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Children who performed exceptionally well were honored.
कलक्ट्रेट परवीर बाल दिवस पर पुरस्कृत हुए बच्चे।
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विधायक धनघटा गणेश चौहान, डीएम आलोक कुमार व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की मौजूदगी में लोगों ने देखा और सुना। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों जोरावर एवं फतेह सिंह के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। विधाय ने बच्चों को संस्कारवान, निडर एवं बहादुर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इसमें माध्यमिक शिक्षा से श्रेया सिंह, अनीशा, चन्दन, अंशिका राय, प्रगति सिंह को खेल में अच्छे कार्य के लिए एवं बेसिक शिक्षा से अनूप कुमार (साहस एवं खेल), अपेक्षा चौधरी (गणित ओलम्पियाड प्रतियोगिता), रोशनी (लोकनृत्य), नीलू (गोलाक्षेपण), शिल्पा (आविष्कार) को सम्मान प्रमाण पत्र एवं उपहार से सम्मानित करने के साथ ही कार्यकम में उपस्थित अन्य 40 बच्चों को भी उपहार दिया गया। डीएम ने बच्चों को महान पुरूषों द्वारा किए गए कार्यों, उनकी जीवनी और उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तकों को पढ़ने एवं आत्मसात करने को कहा। उन्होंने कहा कि इतिहास पुरुष के जीवनी को पढ़ने से अच्छे चरित्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम में डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, अजय पांडेय, मोनिका शुक्ला,ऋतुका दूबे, महेश गुप्ता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed