{"_id":"6938693b7b11df513b0a8539","slug":"children-were-made-aware-of-ways-to-prevent-mental-illnesses-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142517-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों को मानसिक रोगों से बचने के लिए किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों को मानसिक रोगों से बचने के लिए किया गया जागरूक
Tue, 09 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। शिक्षा क्षेत्र पौली के एक निजी विद्यालय में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के तहत मंगलवार को स्कूल के बच्चों को मानसिक रोगों से बचने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें मनोवैज्ञानिकों ने विशेष टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सक अमरेंद्र कुमार ने बच्चों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने इस उम्र में बालक एवं बालिकाओं को मानसिक डिप्रेशन, ध्यान न्यूनता चिड़चिड़ापन एवं नकारात्मक व्यवहार परिवर्तन आदि मानसिक रोगों के शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए बच्चों को देखभाल करने की जरूरत है। मनोवैज्ञानिक सतीश कुमार ने कहा कि यदि कोई बच्चा मानसिक रोग का शिकार हो रहा हो तुरत सरकारी मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टर को दिखा कर उचित सलाह लें। मेंटल डिसऑर्डर का कारण एवं निवारण के बारे में बताया एवं समझाया गया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दुबे, शिवराम चौबे, अनिल तिवारी, मनोज कुमार सूर्यभान, अखिलेश सिंह चंद्रकांत त्रिपाठी , सोनू कुमार एवं दिलीप कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे ।