{"_id":"69d6befd4c3d83720a0e770c","slug":"children-presented-cultural-programs-at-the-annual-function-khalilabad-news-c-205-1-ksh1030-157715-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Thu, 09 Apr 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली के पैकौली विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नारी शक्ति को सम्मान करतीं शिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकरौली। प्राथमिक विद्यालय पैकौली लाला में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विजय नारायण त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएं और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बीते वर्ष की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान माध्यमिक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजेन्द्र मणि,प्रथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुप्रिया त्रिपाठी,राजकुमार सिंह,जेपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।