फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children of council schools will study AI coding and cyber security lessons.

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे एआई कोडिंग व साइबर सुरक्षा का पाठ

Tue, 17 Dec 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Children of council schools will study AI coding and cyber security lessons.
संतकबीरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को डिजिटल लिटरेसी के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और साइबर सुरक्षा के बारे में पढ़ाया जाएगा। डॉयट में 243 शिक्षकों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिससे कि वह बच्चों को इसकी पढ़ाई करा सकें।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय स्कूल है, जिसमे एक लाख सात हजार बच्चे नामांकित हैं। बच्चों को डिजिटल साक्षर बनाने की कवायद तेज हो गई है। जूनियर कक्षाओं की विज्ञान की किताब में कंप्यूटर पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है। अभी तक जूनियर कक्षाओं में विज्ञान की किताब में कंप्यूटर चैप्टर के रूप में शामिल था, लेकिन अब जो नई किताब आई हैं उसमें किताब के अंतिम भाग में कंप्यूटर के चैप्टर के स्थान पर विस्तृत पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। इससे बच्चों को एआई सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी होगी।
विज्ञापन

कक्षा छह में कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट पेंट, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, स्कैच, पाइथन और एआई का अध्याय शामिल किया गया है। कक्षा सात में कंप्यूटर एवं इंटरनेट, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, तार्किक सोच, कोडिंग, पाइथन टोकंस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को जोड़ा गया है। कक्षा आठ में विज्ञान विषय में विद्यार्थी नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, व एक्सेल, कोडिंग, पाइथन में यूजर इनपुट के साथ-साथ डेटा और एआई के बारे में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की तरफ से 15 दिसंबर तक 243 शिक्षकों को डॉयट में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 15 दिसंबर तक 243 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed