फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children learned the Hindi alphabet through group activities.

Sant Kabir Nagar News: समूह गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने सीखी हिंदी वर्णमाला

Thu, 14 May 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Children learned the Hindi alphabet through group activities.
लोहरौली। एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में बुधवार से समर कैंप शुरू हुआ। समर कैंप 20 मई तक चलेगा। कैंप की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी व संचालन मोहम्मद इश्तियाक अंसारी ने किया। समर कैंप में बच्चों को हिंदी वर्णमाला, संख्याएं, हस्ताक्षर, मूल अभिवादन व दैनिक उपयोग के सरल वाक्यांश बनाने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

समर कैंप में प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि हिंदी वर्णमाला (देवनागरी लिपि) वैज्ञानिक, व्यवस्थित और ध्वनि- आधारित है, जिसमें 52 वर्ण होते हैं। यह जैसा लिखा जाता है वैसा ही पढ़ा जाता है, जिसमें स्वर और व्यंजन अलग-अलग क्रम में होते हैं। इसकी मुख्य विशेषताएं उच्चारण की स्पष्टता और वर्णों का वैज्ञानिक वर्गीकरण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदी की देवनागरी लिपि एक ''फोनोटिक'' लिपि है, जिसका अर्थ है कि इसमें जो बोला जाता है, वही लिखा जाता है। इसमें मूक अक्षर नहीं होते। वर्णमाला में वर्णों का क्रम बहुत ही तार्किक है। पहले स्वर (अ-औ) आते हैं, फिर व्यंजन। व्यंजन उच्चारण स्थान के आधार पर वर्गों (कवर्ग, चवर्ग, टवर्ग, तवर्ग, पवर्ग) में बंटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप के दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण, फ्लैश कार्ड, चित्र सामग्री, उच्चारण अभ्यास एवं समूह गतिविधियां कराई गई।
इस दौरान अब्दुस्सलाम, मोहम्मद परवेज अख्तर, हकीमुल्लाह, फ़खरुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed