फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children in Anganwadi centers too

Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चे बेंच पर बैठकर करेंगे पढ़ाई

Mon, 13 Mar 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Children in Anganwadi centers too
शिशु डेस्क-बेंच खरीद के लिए गठित होगी समिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 300 परिषदीय स्कूलों के परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए शिशु डेस्क व बेंच की खरीदारी होगी।
परिषदीय स्कूलों के परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। यहां पर आने वाले बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। शासन ने अब इन बच्चों के लिए शिशु डेस्क-बेंच की खरीदारी करने का निर्देश दिया है। पहले चरण में लगभग 300 परिषदीय स्कूलों के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शिशु डेस्क बेंच की खरीदारी की जाएगी।
राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने प्री प्राइमरी के तहत शिशु डेस्क बेंच की खरीदारी करने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शिशु डेस्क क्रय के लिए समिति गठित कर इसकी खरीदारी कर लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि शिशु डेस्क-बेंच की खरीदारी के लिए निर्धारित नियमों का पालन किया जाएगा। इसके लिए क्रय समिति गठित कर खरीदारी की जाएगी। जल्द ही विद्यालयों में प्री प्राइमरी के तहत शिशु डेस्क-बेंच उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed