फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   children forced to go to school risking their lives.

जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

Wed, 18 Sep 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
children forced to go to school risking their lives.
प्राथमिक विद्यालय गंगौरा में टूटी स्कूल की बाउड्रीवाल । - फोटो : KHALILABAD
जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
विज्ञापन

बेलहर। ग्राम पंचायत गंगौरा के प्राथमिक विद्यालय की हालत बदतर है। सबसे बड़ी बात यह है कि पोखरे के किनारे स्थित विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई है। इसके बावजूद बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं। वहीं, बारिश होने पर स्कूल की छत से पानी टपकने लगता है। अभिभावकों ने स्कूल की व्यवस्था ठीक नही होने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी है।

अभिभावक बाबू राम, रामसुरेश, चंद्रिका, गुलाब, ओम प्रकाश, त्रिवेणी, सुरेश आदि ने बताया कि गांव में प्राथमिक स्कूल है, जिसका रास्ता पोखरे के किनारे से होकर गुजरता है। इसके चलते अभिभावकों को चिंता बनी रहती है। रास्ते के निर्माण के लिए कई बार जिम्मेदारों से सिफारिश की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया। अब अभिभावकों का कहना है कि इस प्राथमिक विद्यालय में बच्चे को भेजना बंद कर देंगे। विद्यालय में पढ़ने वाले रवि, आदित्य, लव कुश, सुजीत ,रामकेश ,जितेंद्र ,अनुज, निशा, काजल ने बताया कि बरसात के दिनों में पोखरे के किनारे से डरते-डरते आते-जाते हैं। प्रधानाध्यापक रामबचन ने बताया कि विद्यालय भवन, चहारदीवारी समेत अन्य समस्याओं से विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया गया है। ग्राम प्रधान दिवाकर उपाध्याय ने बताया की ब्लॉक के अधिकारियों को कई बार लिखित में शिकायत दी गई है। ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रवि वत्स ने बताया की विद्यालय के रास्ता के लिए प्रस्ताव जिले में भेज दिया गया है। निर्देश मिलते ही ग्राम पंचायत से स्कूल का रास्ता बनवाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed